Ticker

6/recent/ticker-posts

37दिनों से चला आ रहा आन्दोलन प्रशासन से वार्ता के बाद हुआ स्थगित,ये हुआ समझौता


Sangam Today News/- 
 Almora/- जनपद अल्मोड़ा के तहसील मुख्यालय स्याल्दे में चौकोट संघर्ष समिति के बैनर तले 8 सूत्रीय की मांगों को लेकर बीते 37दिनों से चला आ रहा आन्दोलन एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की आन्दोलनकारियों के साथ वार्ता के बाद स्थगित हो गया है।
    लिखित समझौते में प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया है कि निराश्रित गौ वंश(नर) के सबंध में 20दिन के भीतर कार्यवाही की जायेगी। बीते दिनों आन्दोलनकारियों के खिलाफ हुयी एफआईआर की वापसी सबंधी कार्यवाही एक माह के समय सीमा के अंदर की जायेगी। क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल तथा सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था के सबंध में एक माह का समय तय किया गया है। शेष मागों के सबंध में अधिकतम 6माह के भीतर समाधान के प्रयास किये जायेंगे। समझौता वार्ता के बाद एसडीएम ने क्रमिक अनशन में बैठे आन्दोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। आन्दोलनकारियों ने कहा है यदि समझौता वार्ता के बाद आन्दोलन स्थगित किया है।यदि समझौते के मुताबिक कार्यवाही नहीं हुई तो पुनः आन्दोलन शुरू किया जायेगा।

 इस दौरान तहसीलदार आविद अली, आन्दोलनकारी एडवोकेट ललित बिष्ट, राकेश बिष्ट, सुनील टम्टा, भुपेन्द्र कुमार, संजय नेगी ,बालम सिंह, चन्दन उप्रेती, सोनू अग्रवाल, डिकम्बर धौलाखण्डी, पूरन पालीवाल , जितेन्द्र रजवार आदि मौजूद रहे ।