Sangam Today News/-उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुलाकात की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भेंट की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में शिष्ट मण्डल ने मुख्यमंत्री के समक्ष आगनबाड़ी वर्कर्सों की विभिन्न समस्यायें रखी।तथा मागों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
