Sangam Today News/- 
उत्तराखंड से ह्दय विदारक खबर आयी है।कि चमोली जनपद के गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग के देवखाल के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 2सौ मीटर से अधिक गहरी खाई में जा गिरी।दुर्घटना के वक्त कार एक चट्टान से टकरा गयी।तथा उसमें भयंकर आग लग गयी।कार में एक घर के कुल 4 लोग सवार थे।जिसमें  3लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।जबकि एक घायल हो गया।जिसको रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किया है।कार में सवार लोग देवखाल से विशालखाल गांव लौट रहे थे।मृतकों में अरविन्द त्रिपाठी,अनीता त्रिपाठी पत्नी अरविंद त्रिपाठी,  अनन्त स्वरूप त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी) ग्राम विशाल, विकासखण्ड पोखरी, जनपद चमोली निवासी बताये गये हैं।जबकि अम्भूज त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी) घायल है।घायल को  जिला अस्पताल  गोपेश्वर में उपचार हेतु भर्ती किया गया है।
