Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन स्वास्थ आन्दोलन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हुआ स्थगित,ये रही उपलब्धि


Sangam Today News/- 
 Almora/- ऑपरेशन स्वास्थ के तहत सीएचसी चौखटिया में मानकों के अनुसार स्पेलिस्ट डॉक्टरों सहित सभी सुविधाओं की मांग को लेकर बीते 60दिनों से चला आ रहा आमरण अनशन,क्रमिक अनशन व धरना रविवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आन्दोलनकारियों से हुयी वार्ता तथा आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है।एसडीएम ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया है। 
    मुख्य आन्दोलनकारी पूर्व सैनिक भुवन कठायत ने कहा है कि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व जिलाधिकारी के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया है। यदि वार्ता में दिये गये आश्वासन के मुताबिक 20 दिनों में इसने मूर्त रूप नहीं लिया तो पुनः आन्दोलन शुरू किया जायेगा। इस दौरान आन्दोलनकारियों की ओर से उपजिला चिकित्सालय की वित्तीय स्वीकृति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति ,नई एंबुलेंस, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, नर्सिंग ऑफिसर, ओटी टेक्नीशियन डार्क रूम टैक्नीशियन, डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग रखी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने सभी आंदोलनकारी का स्वास्थ्य का हाल जानकर अभिवादन किया। तथा शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
    सीएम ने कहा जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता की जा चुकी है। 20 दिन से पहले सभी मांगे पूरी हो जाएगी। यहां बताते चलें आंदोलन के दौरान उप जिला चिकित्सालय, टेली मेडिसिन, चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति एक डिजिटल मशीन 10 बेड की उपलब्धि हुई है। आन्दोलन को 20दिनों के लिए स्थगित करते हुये भुवन कठायत ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी सहित आन्दोलन में सहयोग के लिए जनता का आभार जताया है।