Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म कर रहा है लोगों को आकर्षित- प्रधानमंत्री


Sangam Today News/- 
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात " कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की आपार संभावनाओं का जिक्र किया।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य के विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों,र वेडिंग डेस्टिनेशन और तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख किया।उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की बढ़ती लोकप्रियता से लेकर आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन और आगामी विंटर गेम्स के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में देवभूमि की उभरती पहचान पर प्रधानमंत्री के विचार प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश में 3 साल पहले तक 2 हजार पर्यटक आते थे।लेकिन अब इनकी संख्या 30 हजार तक पहुँच गयी है। 
मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड के सतत विकास और संभावनाओं को विश्व पटल पर रेखांकित करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार ज्ञापित किया है।