Ticker

6/recent/ticker-posts

वाहन दुर्घटना में युवक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल


Sangam Today News/- 
Almora जनपद में मैक्स वाहन दुर्घटना हुयी है।मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के धौलछीना क्षेत्र के दियारी मोटर मार्ग पर गुरुवार रात एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें ग्राम दियारी निवासी 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसारगुरुवार रात दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपने वाहन संख्या UK 01 TA 1185 से अल्मोड़ा से लौट रहा था।लेकिन घर के निकट वाहन को बैक करते समय गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार मोहित सिंह (23) पुत्र त्रिलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक मोहित को वाहन के नीचे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।