G

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड क्रॉति दल ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन,सरकार की बर्खास्ती की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के तहसील मुख्यालय भिकियासैण में उत्तराखंड क्रॉति दल ने राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण को घोषित करने,महंगाई,बेरोजगारी,कमीशनखोरी,प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने आदि मामलों को लेकर भिकियासैण बाजार में शुक्रवार को रैली निकाली तथा तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।साथ ही एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।जिसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की पूरजोर मांग की है। जीआईसी गेट के समीप से तहसील परिसर तक विभिन्न ब्लाकों से पहुचें उक्रॉद कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए उक्रॉद युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा उत्तराखंड राज्य स्थापना के ढाई दशक बाद भी आमजनमानस तथा शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य की अवधारणा मूर्त रूप नहीं ले पायी है।बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग मोहताज हैं।प्रदेश अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।माफियाराज चरम पर है।शिक्षित बेरोजगार युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं।नकल माफिया लगातार सक्रिय हैं।जिसका उदाहरण बीते दिनों पेपर लीक होना है।उन्होंने कहा उत्तराखंड को बचाने को लिए एकजुटता से उक्रॉद का साथ आम जनमानस को देना होगा।धरना स्थल पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वागचुक को तत्काल बिना शर्त रिहा करने,राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण बनाने, विकास के नाम पर हो रही सरकारी धन की खूल लूट को रोकने,ठेकेदारी प्रथा पर काम कर रहे कार्मिकों का शोषण बंद करने सहित बेरोजगारी,लचर स्वास्थ्य व्यवस्था,मंहगाई,नकल माफियाओं की सक्रियता से युवाओं के आन्दोलन,विभिन्न मागों को लेकर सरकारी कर्मचारी संगठन के आन्दोलनों आदि के सबंध में जिक्र किया है।तथा कहा है सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।तथा प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।यहां उक्रॉद युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मेजर संतोष भण्डारी,पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला,केंद्रीय संगठन महामंत्री कुंदनसिंह बिष्ट,राज्य आन्दोलनकारी पानसिंह रावत,सूर्यप्रकाश पुरोहित,राकेश बिष्ट,तुला सिंह तड़ियाल,आनंदनाथ,प्रयाग शर्मा, मदन कठैत,कुसुम बौड़ाई,आनंद किरौला,संजय बंगारी,बसंत उपाध्याय,मनोज तड़ियाल,मिथलेश बिष्ट,हरीश नेगी,जगत बिष्ट जगदीश भगत, विजय पंत आदि रहे। सभा का संचालन एडवोकेट राकेश बिष्ट तथा आनंद नाथ ने किया।