Sangam Today News/-
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देर रात मसूरी से देहरादून की ओर जा रही एक कार पानी वाला बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की जानकारी मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर तुरंत दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री मसूरी से एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।

