Sangam Today News/-
बागेश्वर जनपद के गरूड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवनाई गांव के रहने वाले मिठाई कारोबारी कुन्दन सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, उन्होंने फेसबुक पर सस्ते डाईफूर्ड का विज्ञापन देखा और उसमें कमेंट किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया और खाते से करीब ₹1.60 लाख की रकम उड़ा ली।
कुन्दन सिंह का कहना है कि वह साधारण परिवार से हैं और उनकी मेहनत की जमा-पूंजी ठगों ने हड़प ली। वहीं, मामले पर सीओ बागेश्वर अजय साह ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत दर्ज की गई है और जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।

