Sangam Today News/-
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है।एक बार फिर से बादल फटने की घटना सामने आयी है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को उत्तरकाशी जनपद के नौगांव क्षेत्र अंतर्गत देवलसारी इलाके में बादल फटा है।इसके कारण नौगांव बाजार में मलबा भरने की सूचना मिल रही है।साथ ही बरसाती नाला उफान पर आने से कई घरों पर खतरा मंडरा गया है।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ के जवान बचाव कार्यों हेतु मौके पर पहुंच चुके हैं।
यहां बादल फटने की सूचना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया।उन्होंने टविटर करते हुआ कहा कि जनपद उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिये हैं।


