Ticker

6/recent/ticker-posts

मानिला में धूमधाम से मनाया गया मां मानिला दुर्गा महोत्सव 2025, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन



विज्ञापन 


Sangam Today News/- Almora जनपद के सल्ट प्रखण्ड अंतर्गत स्थित शक्ति स्वरूपा मॉ मानिला देवी मंदिर में विकास समिति रणकुना ( VSR NGO ) द्वारा भब्य दुर्गा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सल्ट व भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीदत्त शर्मा ने करते हुये समिति के पहल की प्रसंशा की। दुर्गा महोत्सव में लोकगीतों व झाकियों की धूम रही। मां मानिला म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मां का गुणगान व सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। 

क्लिक कर वीडियो देखिए --
 https://youtu.be/5flH7PBUqWQ

    इस अवसर पर क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान रमेश बाबू गोस्वामी की मनमोहक गीतों के प्रस्तुतीकरण ने समा बाधा। उन्होंने जय मैया दुर्गा भवानी गाकर माता की शक्ति व महिमा का सुंदर बखान किया। इस दौरान नंदा सुनंदा, शिव पार्वती आदि झाकियां भी आकर्षण रही। साथ ही प्राइम हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों ने लाभ उठाया।
     कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
  मंच संचालन वीएसआर (स्वंय सेवी संस्था) के अध्यक्ष नरेश बोरा ने करते हुये समिति द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति के संरक्षण व प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए सहयोग हेतु क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। 
  इस दौरान संरक्षक प्रहलाद बोरा, महासचिव यशपाल बोरा, उपाध्यक्ष हेमा मेहता, सचिव सोनू मनराल, गायक किशोर जोशी, दुर्गासिंह मनराल, अर्जुन सिंह मनराल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती तिवारी, धर्म सिंह, राजेश तिवारी, सहित भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।