Ticker

6/recent/ticker-posts

बेटी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहे पिता सहित दो लोगों की कार दुर्घटना में हुई मौत






Sangam Today News/-  Almora जनपद अंतर्गत शनिवार देर शाम भिकियासैंण -कड़ाकोट मोटर मार्ग के गुनसर गांव के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। जिसमें सवार 2लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि एक घायल है।पुलिस टीम तथा स्थानीय लोगों ने भारी मशक्त कर घायल तथा मृतकों को खाई से बाहर निकाला। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भिकियासैंण लाया गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
      मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमखेत ब्लाक स्याल्दे निवासी दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह अपनी गाड़ी संख्या यूके 04 ए इ 2736 से अपनी पुत्री लता को उसके ससुराल कड़ाकोट गांव छोड़कर वापस लौटे रहे थे।कि गुनसर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह 72 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह तथा महिपाल सिंह 57 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि भगत सिंह 37 वर्ष पुत्र धन सिंह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। दोनों हाथ फैक्चर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।इस मौके पर चौकी इंचार्ज संजय जोशी, महेन्द्र, हरीश पाण्डे, कानूनगो हरिकिशन तथा जितेन्द्र थपलियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुचे।

  इधर दुर्घटना की खबर मिलते ही विधायक सल्ट महेश जीना ने सामुदायिक केंद्र पहुंचकर दुर्घटना में घायल भगत सिंह का हालचाल जाना। तथा बेहतर इलाज के लिए काशीपुर रेफर करवाया है। उन्होंने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों का पोस्टमॉर्टम सीएचसी भिकियासैंण में ही करवाने हेतु स्थानीय प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।