![]() |
विज्ञापन |
SANGAM TODAY NEWS/- उत्तराखंड चाय बोर्ड उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री ) बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र सल्ट पहुंचने पर महेश्वर सिंह मेहरा का गाजे बाजे व पुष्प मालाओं के साथ भब्य स्वागत हुआ।इस दौरान उन्होंने जनसमूह के साथ सल्ट ब्लाक मुख्यालय मौलेखाल बाजार में लोगों के साथ जनसंपर्क कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।महेश्वर मेहरा ने मौलेखाल में जनता को संबोधित किया।
उन्होंने इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।तथा कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश लगातार नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। उसका निर्वहन ईमानदार पूर्वक करेंगें।तथा चाय उत्पादन को रोजगार से जोड़ने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि सल्ट क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जहां भी सम्भावनायें होंगी वहाँ चाय के बागानों को विकसित किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति मेहरा, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा, प्रधान संगठन अध्यक्ष रवि दत्त खंतवाल, निवर्तमान बीडीसी सदस्य विक्रम रावत, नंदन सिंह, चंदन सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
-