Sangam Today/- बीजेपी संगठन पर्व के तहत संगठनात्मक जिला रानीखेत में 12 नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी विकास शर्मा ने जारी की है। जारी सूची के अनुसार द्वाराहाट विधान सभा के मासी मंडल -चंदन सिंह बिष्ट, चौखुटिया-मुकेश चंद्र पाण्डेय,जालली-महिपाल सिंह किरौला, द्वाराहाट-विजय बजेठा, बग्वालीपोखर-महेश कैड़ा को अध्यक्ष घोषित किया है। सल्ट विधानसभा के मंडल स्याल्दे-कुंदन लाल, चित्रकूट-कैलाश लखेड़ा, सल्ट-सुजीत सिंह चौधरी, मछोड़-गुड्डी देवी तथा रानीखेत विधान सभा के मंडल भिकियासैण-प्रेम रावत, ताड़ीखेत-मुकेश पाण्डे, रानीखेत-ललित मेहरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा इन मंडलों में मंडल प्रतिनिधि भी नियुक्त किये हैं। मंडल मासी-नंदकिशोर, चौखुटिया-नारायणसिंह रौतेला, जालली-मनोज भाकुनी, द्वाराहाट-विवेक तिवारी,बग्वालीपोखर-बीरेंद्र कठायत,स्याल्दे-कृपाल दत्त, चित्रकूट-राजेंद्र सिंह नेगी,सल्ट-किशोर-स्नेही, मछोड़-रमेश चंद्र करगेती, भिकियासैण-भूपेंद्र सिंह बिष्ट, ताड़ीखेत-प्रदीप चंद्र बिष्ट, रानीखेत-दर्शन सिंह बिष्ट को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है।