Sangam Today News/- Almora जनपद के चौखुटिया में नव सृजित नगर पंचायत के लिए पहली बार चुनाव हो रहा हैं।यहां अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला आरक्षित है।यहां अध्यक्ष पद के लिए काग्रेंस,भाजपा ,निर्दलीय कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।यहां चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है।इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गोस्वामी के प्रचार अभियान के तहत धुधलिया वार्ड में क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर आम सभा की गई।
उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। तथा वार्ड का समुचित विकास करने का आश्वासन दिया। कहा विधायक होते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी का विकास के लिए जितना आवश्यक है। उन्होंने काग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर नगर पंचायत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अहम बताया।इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कुबेर सिंह कठायत, ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख किरण बिष्ट, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल,हीरा बिष्ट, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

