Ticker

6/recent/ticker-posts

डोटियाल मार्ग पर खाई में गिरी अल्टो कार, एक बच्चे की मौत 3 घायल


   Sangam Today: 
 अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के झिमार डोटियाल मार्ग पर 1 कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक 5 महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया है। 
        शुक्रवार की शाम पौड़ी गढ़वाल निवासी अमित नेगी अपनी कार से कोटद्वार से पौड़ी गढ़वाल के आसूंगाड़ जा रहे थे। कार में उनकी भाभी किरन, 5 महीने का भतीजा अंश और किरन की मां सरोजनी देवी सवार थी। बताया जा रहा है कि गौलीखाल वाला मार्ग खराब होने के कारण अमित ने डोटियाल होते हुए जाना उचित समझा। लेकिन देर शाम अमित डोटियाल जाने वाले मार्ग पर अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान किरन कार से ऊपर ही छटक गई। किरन ने घटना की जानकारी फोन से परिजनों को दी। जिसके बाद उनके भाई ने पुलिस से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सल्ट थाने के टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए। बड़ी मुश्किल से हादसे वाले स्थान का पता चला और वहां रेस्क्यू शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।
      थाना सल्ट से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम अल्टो कार संख्या यूके 15बी8057दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। तथा 108 की मदद से सीएचसी देवालय पहुंचाया। यहां डाक्टरों नें 5माह के बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि घायल अमित, किरण,सरोज का उपचार किया जा रहा है। ये सभी एक ही परिवार के दुर्गापुर बमनपुर कोटद्वार निवासी हैं।