Sangam Today: उत्तराखंड मे मौसम फिर एक बार करवट लेने वाला है।
मौसम विभाग ने सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें की देहरादून,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

