Sangam Today News/-
देहरादून/-उत्तराखंड में सीएम चैम्पियनशिप ट्रॉफी अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियो को प्रदान की जाने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी किये जाने का मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने अनुमोदन किया है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹3सौ से बढ़ाकर ₹4सौ, द्वितीय पुरस्कार ₹2सौ से बढ़ाकर ₹3सौ तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹2सौ किया जायेगा।जबकि
विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹5सौ, ₹4सौ एवं ₹3सौ से बढ़ाकर ₹7सौ, ₹5सौ एवं ₹4सौ की गई है। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि ₹8सौ ₹6सौ एवं ₹4सौ से बढ़ाकर क्रमशः ₹1हजार, ₹8सौ एवं ₹6सौ तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 की गयी है।
मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने का भी अनुमोदन दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में वर्तमान में शामिल 32 खेलों की संख्या बढ़ाकर 50 किए जाने तथा आयोजन के लिए कुल धनराशि में यथोचित वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी गई है। इसमें विशेष रूप से प्रदेश के पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा।
साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
"मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में *‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’* का गठन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।"
" मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों को होमगार्ड(Home Gard) के जवानों की भांति मानदेय दिए जाने के संबंध में *समिति गठित* कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।"
"मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत *सफाई कर्मियों* का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
.jpeg)
