G

Ticker

6/recent/ticker-posts

संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में संवैधानिक शक्तियों पर हुई चर्चा


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के नगर पंचायत भिकियासैण स्थित आंखर पुस्तकालय शिल्पकार भवन में संविधान दिवस पर गुरूवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार सीआरसी समनन्वयक संकुल क्वैरला सल्ट द्वारा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीआर भारती प्रभारी प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण तथा विशिष्ट अतिथि के एडवोकेट भोले शंकर रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त कुमार ने किया । संगोष्ठी में सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान की महत्ता व उपलब्धियों के साथ संवैधानिक शक्तियों से सभी को अवगत कराना था। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संविधान के महानता पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। भारतीय गणराज्य में आम जनमानस के लिए संवैधानिक शक्तियों का क्या महत्व है तथा संविधान आम नागरिक के अधिकारों को किस प्रकार संरक्षित करता है, इस पर चर्चा परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का भी पाठ किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, ताजुल हसन, हरीश शर्मा, चंद्र प्रकाश, अंकेश कुमार, कैलाश चंद्र, लईक अहमद, वीना देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।




विज्ञापन 
विज्ञापन