Sangam Today News/-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सफेद बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तेजस’ के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा और पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का नया अनुभव मिलेगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून चिड़ियाघर में हर साल करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे युवाओं को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिड़ियाघर केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
.jpeg)
