Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत चौखुटिया ब्लाक के ग्राम ऊंचावाहन निवासी भगोत सिंह बिष्ट को दिल्ली(Delhi) के शालीमार हाल में हुये समारोह में विश्व सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संगठन ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है।यह सम्मान उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में समाज सेवा के साथ-साथ स्कूलों, छात्रों को प्रोत्साहन , स्कूल के सौंदर्यकरण में सहयोग आदि सामाजिक कार्यों में योगदान को देखते हुए दिया गया।उनका चौखुटिया के मासी क्षेत्र के इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर में नव प्रवेशी छात्रों, परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के तौर पर धनराशि देने, लघु मरम्मत , साज-सज्जा मैं विशेष योगदान रहता है। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उत्तरांचल भ्राति सेवा संस्थान ने भी एक समारोह में उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
