Sangam Today News/-
रानीखेत। विकासखंड ताड़ीखेत के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार में कार्यरत शिक्षिका यशोदा काण्डपाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
यशोदा काण्डपाल को यह सम्मान खेलों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। इससे पूर्व भी उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
उनकी इस उपलब्धि से रानीखेत सहित पूरे ताड़ीखेत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यशोदा काण्डपाल की इस सफलता को शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
