G

Ticker

6/recent/ticker-posts

खाई में गिरी कार, पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया


Sangam Today News/- 
रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वारसों-मजखाली मार्ग पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 40 से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में दो लोग फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रानीखेत पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची मजखाली चौकी पुलिस को दिल्ली नंबर की महिंद्रा KUV 100 खाई में गिरी मिली। वाहन में धीरज बिष्ट (42), निवासी पालम, नई दिल्ली और शुभम भट्ट (31), निवासी गाजियाबाद सवार थे।

पुलिस टीम ने स्थानीय निवासी गोविन्द सिंह रावत, हरीश सिंह डांगी और मोहम्मद साकिर के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। पूछताछ में पता चला कि दोनों गाजियाबाद से बागेश्वर के घिघारतोला में एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान द्वारसों-मजखाली के बीच मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें मजखाली पहुंचाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई से निकालने के लिए अल्मोड़ा से क्रेन भी मंगवाई गई।




विज्ञापन 
विज्ञापन