Sangam Today News/-
Almora जनपद के तहसील भिकियासैण अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया में दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का
शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भिकियासैण दीपक बिष्ट ने किया।जिसमें 10टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर हरीश रावत ने दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बीते वर्ष विद्यालय की 12वीं परीक्षा की छात्रा बबीता बिष्ट,दसवीं के यश बिष्ट को प्रथम पुरस्कार दिया गया। साथ ही यहां आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम भूमिका नेगी, द्वितीय रिया पन्त ,तृतीय रोशन सिंह, जूनियर वर्ग प्रथम विक्रांत कठायत, द्वितीय भारतीय रावत, तृतीय निधि को भी पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीम कड़ाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, दीपक कारगेती ,गंगा पंचोली, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य डॉ महेश दुर्गा पाल ,घनश्याम जोशी, भुवन भट्ट ,महावीर नेगी, संजय डैर्बी , हरीश मनराल जगत सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
