Sangam Today News/-
अल्मोड़ा। लंबित मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को नगर के गांधी पार्क में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से अपनी समस्याओं को ज्ञापन और आंदोलनों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बीते 11 नवंबर से गांधी पार्क में धरना जारी है, इसके बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन, नियमितीकरण और सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
