G

Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा के रविंद्र ने गोवा आयरनमैन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकासखंड की ग्राम पंचायत डांग निवासी पूर्व सैनिक रविंद्र बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 गोवा 2026 प्रतियोगिता को 5 घंटे 8 मिनट में पूरा कर अपने आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।इस उपलब्धि के साथ ही रविंद्र बिष्ट ने वर्ष 2027 में अमेरिका में आयोजित होने वाली आयरनमैन 70.3 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब वह इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयरनमैन 70.3 दुनिया की कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में शामिल है। इसमें प्रतिभागियों को 1.9 किलोमीटर समुद्र में तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है। यानी खिलाड़ियों को कुल 113 किलोमीटर की चुनौती का सामना करना पड़ता है।

गोवा में आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 देशों के 1,300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रविंद्र बिष्ट पुत्र नंदन सिंह बिष्ट ने कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता-पिता, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने रविंद्र को बधाई देते हुए आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




विज्ञापन 
विज्ञापन