G

Ticker

6/recent/ticker-posts

5दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधायक ने किया समापन,सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के तहसील भिकियासैण अंतर्गत अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया में ब्लाक स्तरीय 5दिवसीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन स्काउट गाइड नियमों के पालन की शपथ व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हो गया है।समापन अवसर पर शिविर को मुख्य अतिथि विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल ने संबोधित कर स्काउट शिक्षा को जीवन में उतारते हुए एक चरित्रवान नागरिक के तौर पर समाज सेवा में योगदान के लिए प्रेरित किया।समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।शिविर में 30 स्काउट और 45 गाइड को स्काउट नियम - प्रतिज्ञा, सिद्धांत, इतिहास, झंडागीत,प्राथमिक चिकित्सा, गांठ - बंधन, टैंट - पिच आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया। इस पंचदिवसीय शिविर में जीआईसी व जीजीआईसी भिकियासैण,राजकीय हाईस्कूल खनोलिया, सिरमोली, सिनोड़ा, डी एन पी सीनियर सैकेंडरी स्कूल भतरोंजखान, विनायक राईका का जमोली,अटल उत्कृष्ट राईका चौनलिया आदि ने प्रतिभाग किया। यहां जिला संगठन आयुक्त दिगम्बर फुलोरिया, ब्लॉक सचिव बाला दत्त शर्मा, डॉ महेश दुर्गापाल,अशोक कठायत, राजेंद्र खरायत,प्रताप सिंह,चंदन सिंह रावत, ज्योति, हेमलता आदि रहे।




विज्ञापन 
विज्ञापन