Sangam Today News/-
Almora/-अगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस जनपदभर मे अलर्ट मोड पर है। जगह जगह सघन चैकिंग अभियान जारी है। SSP Almora चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था, चेकिंग,सत्यापन अभियान तेजी के साथ चल रहा है। त्योहारी सीजन में बढ़ते यातायात दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के दौरान अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 198 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई व 4 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की है।इसके अलावा त्यौहार के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जनपद में संदिग्ध गतिविधियों एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निम्न कार्यवाहियां की जा रही है। विभिन्न प्रवेश मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध या आपराधिक तत्व जनपद में प्रवेश न कर सके।जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले व्यक्तियों तथा बिना सत्यापन किरायेदार एवं मजदूर रखने वाले मकान मालिकों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही।होटल-रेस्टोरेंट चेकिंग: होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।अराजक तत्वों पर नजर: मनचलों एवं अराजक तत्वों पर पुलिस की सतर्क दृष्टि है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी भ्रामक या अराजक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
.jpeg)
