जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:45 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को निगलाट क्षेत्र में कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। तलाशी के दौरान यूपी नंबर की कार (UP25EJ-4586) गहरी खाई में नदी के पास मिली।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार सवार पांचों युवकों को बाहर निकाला। हालांकि, संदीप शर्मा निवासी मनकापुर, थाना भुता, बरेली की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
वहीं, हादसे में घायल अनुज तिवारी (29), सनी (23), रवि और संचित तिवारी (26) को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया। बताया गया कि हादसे के समय कार अनुज तिवारी चला रहा था।
कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। रेस्क्यू अभियान में पुलिस और होमगार्ड के जवान भी शामिल रहे।
.jpeg)
