Sangam Today News/-
अल्मोड़ा। त्योहारों के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा और रानीखेत के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं यातायात पुलिस की टीमें लगातार वाहनों की जांच कर रही हैं। इस दौरान वाहन चालकों और परिचालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी जा रही है।अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 108 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
