Ticker

6/recent/ticker-posts

CHC में स्पेलिस्ट डॉक्टरों की नही है तैनाती, वयोवृद्ध महिला को किया एयर लिफ्ट


Sangam Today News/- 
Almora/- पहाड़ों में गंभीर मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के तहसील स्याल्दे अंतर्गत डूगरी (तुराचौंरा) गांव निवासी 92 वर्षीय वयोवद्ध जसुली देवी पत्नी गुसाई सिंह घर की सीढ़ियों से फिसलकर घायल हो गईं। हादसे में उनके सीने, रीढ़ की हड्डी और कमर में चोटें आई हैं।
जसुली देवी को उपचार के लिए सीएचसी भिकियासैण(CHC Bhikiyasean) लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए देहरादून रेफर किया गया।संजीवनी योजना के तहत संचालित एयर एम्बुलेंस(हेलीकॉप्टर) बुधवार शाम करीब 3:15 बजे जीआईसी मैदान पहुंचा। जहां से 92 वर्षीय जसुली देवी को एयर लिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया।सीएचसी में एक भी स्पेलिस्ट डॉक्टर की तैनाती नही है।ऐसे में 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बेहतर इलाज के लिए देहरादून ले जाना पड़ा। यह मामला पहाड़ों में गंभीर मरीजों के लिए  विशेषज्ञ चिकित्सा और उन्नत उपचार सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्राथमिक उपचार के बाद यदि मरीज को बड़े चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाना ही विकल्प रह जाए, तो पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जरूरत साफ दिखाई देती है।जीआईसी मैदान में एयर लिफ्ट करते समय सल्ट विधायक महेश जीना,एसडीएम याक्षी अरोड़ा,चौकी प्रभारी संजय जोशी ,चिकित्सक सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।इधर वयोवृद्ध महिला के परीजनो ने एयर लिफ्ट उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह, विधायक महेश जीना का आभार जताया है।