Ticker

6/recent/ticker-posts

मानव उत्थान सेवा समिति ने आयोजित किया भब्य जन्माष्टमी महोत्सव


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के नगर पंचायत भिकियासैण में मानव उत्थान सेवा समिति ने श्री हंस विभु आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तथा सदगुरुदेव सतपाल महाराज का 75 वां जन्मदिवस मानव उत्थान सेवा हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महात्मा नित्यानंद जी के दिशा निर्देशन में कृष्ण जन्म, नंदोत्सव, कृष्ण द्वारा मटकी फोड़, डांडिया नृत्य नन्हे बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका,का सुन्दर अभिनय किया महात्मा नित्यानंद जी ने कृष्ण जन्माष्टमी का संदेश, आध्यात्मिक प्रवचन, भजनों से मौजूद लोगों को भाव विभोर कर दिया। साथ ही आरती प्रसाद वितरण के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सदगुरु देव सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन पुष्पा ध्यानी ने किया।यहां संस्था के मुख्य कार्यकर्ता रमेश ध्यानी, पुष्कर विष्ट, गोपाल ध्यानी,लक्ष्मण नाथ, कविता,पूरन सिंह जगत, विष्ट पुष्पा,वीना,भावना, पूजा,बर्खा, कंचन,पदमा,हेमा, धनीराम, नवीन ध्यानी,गंगा देवी,मालती देवी आदि ने सहयोग किया।