Sangam Today News/-
Almora/भारत रत्न पंडित गोबिंद बल्लभ पंत की 139जयंती अल्मोड़ा जनपद में धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर उनकी जन्म स्थली खूंट में विभिन्न कार्यक्रम हुये।यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भारत रत्न पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व खूंट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह जनपदवासियों के लिए गौरव का विषय है कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जन्म अल्मोड़ा जनपद में हुआ। देश को स्वतंत्र कराने और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके जीवन, संघर्ष एवं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए। साथ ही जिला मुख्यालय अल्मोड़ा स्थित पंजित गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, सामाजिक सुधारों तथा प्रशासनिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। साथ ही विद्यालयी छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।इस मौके पर विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, एसएसपी चन्द्रशेखर घोड़के,सीडीओ रामजी शरण शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, रवि रौतेला, भूपेन्द्र सिंह भोज, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
दूरस्थ क्षेत्र भाकुड़ा में हुयी मैराथन दौड़
अल्मोड़ा के दूरस्थ ब्लाक स्याल्दे के पंत चौक भाकुड़ा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर आज बालक एवं बालिका वर्ग में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दर्शन नेगी एवं बीडीओ शैलेंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंत चौक, भाकुड़ा में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद ढोल-दमाऊ एवं तिरंगा झंडे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। मैराथन दौड़ में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में बालक वर्ग से तेग सिंह, दीपक मनराल एवं आनंद सिंह तथा बालिका वर्ग से करिश्मा, उषा एवं संजना रहे।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें करिश्मा, विजय नेगी एवं आशा कोहली ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक विजय उनियाल ने किया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि करन जीना,पंत जयंती समिति अध्यक्ष जगदीश जोशी, मीडिया प्रभारी सुनील, क्षमता, दान सिंह, सुंदरलाल वर्मा (अध्यक्ष, जी.आर. ट्रस्ट), रमेश सोनवाल, प्रकाश उनियाल,प्रतिनिधि, हुडल सिंह (प्रधानाचार्य), राजू चौधरी, मदन गुसाईं, गौरव कुमार, महेशानन्द, तनुज उनियाल, सुंदर घुघत्याल, जयनंद ध्यानी, महेश्वरी देवी एवं मान सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संयोजक विजय उनियाल ने किया।