Sangam Today News/-
Almora/- सल्ट के भौनखाल में आतक का पर्याय बन चुके बाघ का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है।बाघ ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल परिसर में बीते मंगलवार को एक गाय को अपना शिकार बनाया था।वन विभाग मोहान की टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुये बुधवार रात को बाघ को रेस्क्यू कर लिया है। तथा क्षेत्र में लगातार वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
