Sangam Today News/-
देहरादून/-उत्तराखण्ड के मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर गलोगीधार नामक स्थान के निकट उत्तराखण्ड परिवहन निगम (UTC) का टंपो ट्रैवलर के अचानक ब्रेक फेल हो गये।चालक ने अपनी सूझबूझ का परुिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित रोकने का भरसक प्रयास किया।तथा वाहन को खाई की साइड जाने से रोकने के लिये पहाड़ से टकराया।फलस्वरूप टंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। तथा एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान वाहन में कुल 17 यात्री सवार थे।जिसमें एक यात्री को गंभीर चोट बतायी गयी है।यहां वाहन पलटने पर यात्रियों में अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गयी।वाहन को सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त देखकर यहां आवाजही कर रहे वाहन चालकों ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।तथा सूचना पर मसूरी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची गयी।तथा चोटिल व घायल यात्रियों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।
