Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा में एक ठेकेदार को बिना सत्यापन के मजदूर रखना भारी पड़ा है।पुलिस ने ठेकेदार का चालान किया है।SSP Almora चंद्रशेखर घोड़के ने जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में आपरेशन प्रहार अभियान को तेज करने के निर्देश दिये हैं।इसी क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने पुलिस टीम के साथ सत्यापन अभियान चलाया है।चैकिंग के दौरान लमगड़ा थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखा जाना पाया गया।तथा ठेकेदार का 5हजार रूपये का नकद चालान किया है।
थदथानाध्यक्ष ने आमजनमानस से अपील है कि अपने यहां कार्यरत बाहरी मजदूरों एवं किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। बिना सत्यापन रखने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।