Sangam Today News/-
Almora/- प्रधान संगठन उत्तराखण्ड के आह्वान पर विभिन्न ब्लाकों में ग्राम प्रधानों ने बुधवार के धरना-प्रदर्शन सांकेतिक तालाबंदी की है।अल्मोड़ा जनपद में भी भिकियासैण,चौखुटिया आदि ब्लाकों में भी प्रधानों ने प्रधान संगठन उत्तराखण्ड को अपना समर्थन दिया।इसी क्रम में ब्लॉक संगठन इकाई भिकियासैण ने 10 सूत्रीय मागों के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को ब्लाक कार्यालय भिकियासैण पर सांकेतिक तालाबंदी कर नारेबाजी के साथ धरना- प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रधानों ने उनका मानदेय प्रतिमाह ₹20हजार करने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन करने व अकुशल मजदूरों की मजदूरी ₹ 6सौ तथा कुशल मजदूरी₹ 8सौ रूपये प्रतिदिन किये जाने सहित 10 मांगें शामिल है।प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है यदि समय रहते मागों का निराकरण नहीं हुआ तो आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा।यहां यहाँ ब्लाक अध्यक्ष दीपक रावत,माया देवी,मनीषा,ललित बिष्ट,मनोज भाकुनी,गीता,मोहनसिंह, जयप्रकाश,दीपक आर्या,चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
।
