Sangam Today News/-
देहरादून/-तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास पर उत्तराखण्ड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।तथा दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।यहां बताते चलें कि मास्टर रियांश पंत वर्ष 9अल्मोड़ा के ग्राम चीनाखान और प्रिशा रावत 10वर्ष नैनीताल जनपद के बैलपड़ाव की निवासी हैं। दोनों ने बीते 22 अगस्त 2026 को 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी का सफल आरोहण कर वहां तिरंगा फहराया था।
