Ticker

6/recent/ticker-posts

दुखद घटना:पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई महिला तीर्थयात्री की मौत



Sangam Today News/- 
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन यात्रियों की आवाजाही रोक दी।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी करीब 60 वर्षीय महिला तीर्थयात्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रही थीं। चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर यात्रियों को अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग से मलबा और पत्थर हटाकर आवाजाही फिर से शुरू कराई गई।
इसके बाद डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीम ने महिला का शव गौरीकुंड पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।