Sangam Today News/-
उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम के सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 6 से 10 सितंबर तक जिलेवार मौसम चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।
6 सितंबर को ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश का अलर्ट है।
7 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और चमोली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
8 और 9 सितंबर को पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं 10 सितंबर को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है।
