Sangam Today News/-
New Delhi/-राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) नई दिल्ली ने शैक्षिक प्रशासन में नवोन्मेप एवं नवाचार हेतु जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को द्वारा शैक्षिक प्रशासन में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड के जिला एवं ब्लॉक स्तर के 6शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।
NIEPA) नई दिल्ली द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तराखंड के 6 जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।बीते 2 व 3 सितम्बर 2026 को अकादमिक भवन NIEPA नई दिल्ली में आयोजित भब्य समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) निदेशक एवं पद्मश्री प्रोफेसर जेएस राजपूत ने अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया प्रो राजपूत शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए यूनेस्को कोमेनियस मेडल से सम्मानित हैं।यह पुरस्कार उन शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है जिन्होंने अपने-अपने विकास खंडों और जिलों में शैक्षिक प्रशासन में सुधार के लिए सराहनीय नवाचार किए हैं।
इन अधिकारियों को किया सम्मानित
1- स्वराज सिंह तोमर, प्राचार्य डाइट(DIET) चढ़ीगांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2- हिमांशु नौगाई जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) पिथौरागढ़
3-डॉ सुरेंद्र सिंह नेगी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय देहरादून।
4- वर्षा भारद्वाज खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
5-कमलेश्वरी मेहताखंड शिक्षा अधिकारी गरुड़ जनपद बागेश्वर।
6-भानु प्रसाद कुशवाहा खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा जनपदउधम सिंह नगर।
उत्तराखंड के उक्त अधिकारियों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना उत्तराखंड राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर है। शिक्षा विभाग एवं शिक्षक समुदाय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पब्लिक इंटर कॉलेज जोगीमढी के प्रधानाचार्य डॉ विजय कुमार राणा ने विकासखंड बीरोंखाल की खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज को बधाई देते हुये इसे ब्लाक और जनपद का गौरव बताया है।

