Ticker

6/recent/ticker-posts

बाइक पर 4सवारी बैठाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही,एक अन्य मामले में बाइक सीज


Sangam Today News/- 
Almora/; SSP अल्मोड़ा चंद्रशेखर धोड़के के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद में ऑपरेशन प्रहार जारी है। 
इसी के तहत थाना धौलछीना के थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा ने पुलिस टीम के थाना क्षेत्र पेटशाल में सघन चेकिंग अभियान चलाया।उस दौरान गौरव ढैला निवासी धनियान थाना धौलछीना जो शराब के नशे में दोपहिया वाहन मोटरसाइकिल (बाइक)चलाते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा वाहन को सीज किया गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।इसके अलावा पुलिस टीम ने 
 विद्यानंद निवासी जैतिया, पश्चिमी चंपारण, उत्तर प्रदेश को दोपहिया वाहन पर चार सवारी बैठाकर बिना हेलमेट, बिना बीमा एवं बिना पीयूसी प्रमाण पत्र के वाहन चलाते हुए पाया गया। उक्त चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।चैकिंग अभियान जारी है।थानाध्यक्ष ने कहा है यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।