Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम प्रधान संगठन ने 16सितम्बर को ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी का किया ऐलान


Sangam Today News/- 
 Almora/- प्रधान संगठन ब्लाक भिकियासैण  ने 10 सूत्रीय मागों के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।जिसमें अनेकों बार गुहार लगाने के बाद भी निराकरण नहीं होने से नाराज प्रधानों ने  कहा यदि तत्काल सकारात्मक पहल नहीं हुयी तो  उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर 16सितम्बर बुधवार को ब्लाक मुख्यालय भिकियासैण पर एक दिवसीय तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ब्लाक कार्यालय में बीडीओ जीएस नेगी के माध्यम से सीएम को प्रेषित ज्ञपन में प्रधान का मानदेय प्रतिमाह ₹20हजार करने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन करने व अकुशल मजदूरों की मजदूरी ₹ 6सौ तथा कुशल मजदूरी ₹8सौ प्रतिदिन किये जाने सहित 10सूत्रीय मांग शामिल है। यउस मौके पर संगठन के ब्ला अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश, रेखा, गीता, पूरन चंद्र,उमेश सिंह,नंद किशोर, आदि मौजूद हे।