Ticker

6/recent/ticker-posts

12वर्ष बाद विधि विधान से ऐतिहासिक मॉ नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा हुयी शुरू



Sangam Today News/- 
चमोली/- उत्तराखंड के चमोली जनपद अंतर्गत तहसील नंदानगर के मॉ नंदादेवी सिद्ध पीठ मंदिर कुरूड़ में, 05सितम्बर को विधि विधान से पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान होने के साथ ही ऐतहासिक मॉ नंदा देवी राजेश्वरी बड़ी जात यात्रा का शुभारंभ हो गया है।प्रत्येक 12सालों के बाद होने वाली यह यात्रा महज धार्मिक यात्रा ही नहीं बल्कि देवभूमि उत्तराखण्ड की आस्था,लोक संस्कृति तथा हिमालयी परम्पराओं का अद्भुत संगम की झलक भी साक्षात रूप में है।सिद्धपीठ कुराड़ से मॉ नंदा देवी की डोली कैलाश हिमालय के होमकुण्ड की ओर रवाना हुई है।डोली की विदाई के दौरान पूरा क्षेत्र मॉ नंदा के जयकारों और ढोल-दमाऊं की थाप से गूंज उठा। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नंदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान मां नंदा की डोली के कैलाश प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भावुकता देखने को मिली है।विभिन्न पड़ावों व दुर्गम रास्तों से लगभग 280किमी की पैदल यात्रा है।यात्रा का समापन तिथि अगामी 30सितम्बर को होमकुण्ड में निर्धारित है।यहॉ नंदा देवी डोली की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान होगा। बारिश के बीच आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।