Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत चौखुटिया में गेवाड संकल्प समिति के तत्वाधान में मुख्यमंत्री महिला समेकित विकास योजना का शुभारंभ हुआ।योजना से 10 ग्राम पंचायतों की 100 महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं उन्नत बीजों का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बताया गया कि योजना अंतर्गत विकासखंड चौखुटिया ब्लाक के 10 ग्राम पंचायतों की 100 महिला किसानों का चयन किया गया है। इन चयनित महिला किसानों को आगामी 2वर्षों तक परियोजना के माध्यम से विभिन्न आधुनिक एवं नवीन कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को नई एवं उन्नत किस्म के बीजों सहित आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर संस्था प्रमुख भावना शर्मा ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी चयनित महिला किसानों से परियोजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों एवं गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी महिलाओं को कृषि, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
