Sangam Today News/-
देहरादून/- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।बैठक में दस अहम फैसलों पर कैबिनेट की मोहर लगी है।
कैबिनेट बैठक में लिये गये फैसले👇
1-MBBS इंटर्न डॉक्टर्स की स्टाईपेंड को ₹17हजार से बढ़ाकर ₹25हजार को मंजूरी।
2-खेल नीति 2021 के तहत विभिन्न विभागों में 283 पदों पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित।
3-कैबिनेट में ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मंजूरी।
4-कैबिनेट ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने दी मंजूरी।
5-उत्तराखंड कारागार विभाग की सेवा नियमावली में अपर महानिदेशक कारागार के 1 पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी।
6-कैबिनेट ने शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का होगा पुनर्निर्धारण, सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालय के अधिवक्ताओं का मानदेय बृद्धि को दी मंजूरी।
7-कैबिनेट ने विधिक माप विज्ञान विभाग की सेवा नियमावली संशोधन को मंजूरी दी।
8-मसूरी में गढ़वाल मंडल विकास निगम की पार्किंग में 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को देने का निर्णय।
9-कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय, हरिद्वार की जमीन के निकट 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर लगी मोहर।
10-माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद पदक विजेताओं के लिए आरक्षित करने को संस्तुति।
