देहरादून/- भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र उत्तराखंड ने राज्य के विभिन्न जनपदों में आज सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार रूद्रप्रयाग,देहरादून,चमोली, पिथौरागढ,बागेश्वर के अनेकों स्थानों पर चमक तथा गरज के साथ भारी बर्षा की संभावना बतायी है।तथा येलो अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
