Sangam Today News/-
Ranikhet/- जनपद अल्मोड़ा के कोतवाली ऱानीखेत पुलिस चौकी मजखाली के ऐना गांव में बीते दिवस एक युवक की सनसनीखेज हत्या के आरोपी को पुलिस टीम ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है।घटना के सबंध में आज शनिवार 11जुलाई को
मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा पुत्र वीरेन्द्र सिंह बोरा निवासी ग्राम ऐना ने कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी गई कि दिनांक 10जुलाई 2026 की रात्रि में जगत सिंह बोरा ने उसके मामा के लड़के सागर सिंह के गले पर चाकू से वारकर हत्या कर दी है।तथा उनकी माता जानकी देवी तथा दादी शोभा देवी पर जान से मारने की नियत से हथौड़े एवं धारदार हथियार से सिर एवं शरीर पर प्राणघातक हमला किया है। जानकी देवी एवं शोभा देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में वर्तमान में उपचार चल रहा है ।प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में मुकदमा एफआईआर ( FIR) संख्या-18/2026 अंतर्गत धारा 103, 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।SSP Almora चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जगत सिंह बोरा को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तलाश कर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त जगत सिंह बोरा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का घन,चाकू बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग 2 माह पूर्व एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मेरे दोस्त एवं मृतक व उसके भाई से विवाद हुआ था।उसी घटना से उत्पन्न आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त 35वर्षीय जगत सिंह बोरा पुत्र पानसिंह बोरा,ग्राम ऐना,रानीखेत(अल्मोड़ा) निवासी है। गिरफ्तारी टीम में
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चंद्र जोशी.
कमल गोस्वामी, वरूण राज टम्टा, आनन्द सिंह शामिल हैं।

