लोकपर्व हरेला के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पूरे उत्तराखण्ड में पौधरौपण किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद के जागेश्वर धाम परिसर में पौधरौपण किया।
जबकि राजकीय महाविद्यालय सतपुली में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी हुयी।जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो(डॉ) संजय कुमार ने किया।इस मौके पर महाविद्यालय परिवार व कुंती दयाल फाउन्डेशन के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राकेश इस्टवाल ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम संयोजक विपिन चन्द्र ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण एवं देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में कुन्ती दयाल फाउंडेशन के सदस्य संदीप नेगी, अनीता रावत, सपना रावत, प्रतीक एवं रणवीर सिंह, डॉ.आशीष उपाध्याय,कंचन तिवारी, डॉ कुमार विमल लखटकिया, डॉ सन्दीप कुमार, आईक्यूएसी के संयोजक डॉ संजीव कुमार,डॉ सुरेखा घिल्डियाल,डॉ ममता बेलवाल, डॉ वीर सिंह,डॉ किशोरी लाल शाह, मनवीर सिंह, डॉ एचके सेमवाल, विजया पंवार आदि मौजूद रहे।
अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधायक आवास परिसर सबोली रौतेला पर 'हरेला पर्व सादगीपूर्ण कार्यक्रम के तहत पौध रोपण कियागया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कई पौधे रोपे गए।इस मौके पर भाजपा रानीखेत के पूर्व जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह मावड़ी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा मीडिया प्रभारी सुमित मनराल और सुंदर सिंह रावत उपस्थित रहे।




