Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक ने पीडब्लूडी कार्यालय को यथावत रखने को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात


Sangam Today News/- 
देहरादून/- अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड कार्यालय रानीखेत को अन्यत्र स्थानातंरित करने की तैयारी विभाग कर रहा है।जिससे रानीखेत के व्यापारियों सहित अन्य संगठनों में नाराजगी है।तथा इसे अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किये जाने की मांग उठी है।इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।तथा पत्र सौंपकर अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किये जाने का पूरजोर अनुरोध किया।विधायक डॉ नैनवाल इस सबंध में सचिव पंकज पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग से भी मिलकर पीडब्लूडी कार्यालय रानीखेत को स्थानांतरित नहीं किये जाने को लेकर वार्ता की।विधायक ने बताया है कि पीडब्लूडी मुख्य अभियन्ता ने पीडब्लूडी निर्माण खण्ड रानीखेत का कार्यालय यथावत रखने का आश्वासन दिया है।